तोगड़िया के खिलाफ शिकायत दर्ज
गांधीनगर, 15 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2002 के गुजरात दंगे के दौरान दंगाइयों के हाथों मारे गए पूर्व कांग्रेसी सांसद, एहसान जाफरी के बेटे, तनवीर जाफरी ने विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई है।
तनवीर जाफरी ने अपनी शिकायत में अपनी मां तथा सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को धमकी देने का तोगड़िया पर आरोप लगाया है।
गुजरात के पुलिस महानिदेशक एस.एस.खंडवावाला के यहां की गई शिकायत में जाफरी ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा सोमवार को पूछताछ किए जाने के बाद तोगड़िया ने मीडिया से कहा था कि वह जाकिया जाफरी और सीतलवाड़ को सबक सिखाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications