उत्तर भारत में गर्मी और लू का कहर (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान ब्रह्मपुरी (महाराष्ट्र) रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
आईएमडी के अनुसार शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिल्ली में बारिश के आसार हैं। शनिवार को वातावरण में नमी 35 फीसदी रिकार्ड की गई। विभाग के अनुसार आगामी हफ्ते में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकार्ड नहीं किया जाएगा।
बिहार के कुछ इलाकों में आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 43़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर का अधिकतम तापमान 42़ 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान गया रहा, जहां अधिकतम तापमान 46़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झ्झांसी का अधिकतम तापमान 45.2, इलाहाबाद का 44.3, आगरा 44.9, कानपुर का 42.8 और लखनऊ का 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता का कहना है कि पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से तापमान में वृद्धि हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications