फेसबुक के जरिए बने दोस्त ने की महिला की हत्या
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिडनी के उप शहर लीमीह से एक 20 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शुक्रवार को एक महिला का शव कैम्पबेल्टाउन में वारमिंडा ओवल के नजदीक पाया गया।
पुलिस अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं कर पाई है। सेसिल हिल इलाके की नोना बेलोमेसाफ फेसबुक पर बने अपने दोस्त से बुधवार को मिलने गई थीं, जो लापता हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि यह शव उन्हीं का है।
पुलिस ने बताया कि एक दूसरा व्यक्ति जो बेलोमेसाफ को जानता है उसका कहना है कि वह अपने दोस्त से मिलने नहीं गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications