माकपा ने मुस्लिम धार्मिक नेता को हिरासत में लेने की निंदा की
पार्टी ने कहा, "नूर-उल-हुदा पर लगाए गए आरोप वापस लिए जाएं और उन्हें इस अवैध गिरफ्तारी से हुए नुकसान का हर्जाना दिया जाए।"
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से लंदन जा रहे अमीरात वायुसेवा के एक विमान से धार्मिक नेता को एक सहयात्री महिला की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला ने शिकायत की थी वह मोबाइल फोन पर संदिग्ध बातचीत कर रहे थे।
सीपीआई-एम ने कहा कि इस गिरफ्तारी से साबित होता है कि कानून लागू करवाने वाली संस्थाओं के कुछ लोग मुसलमानों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं।
माकपा ने अपने बयान में कहा कि यह अपने आप में बहुत बुरा था कि एक धार्मिक नेता को एक साधारण शिकायत के आधार पर अमीरात एयरवेज के विमान से उतार दिया जाए और फिर उन पर मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया जाए। यह पूरी तरह से निंदनीय और अस्वीकार्य है।
पार्टी ने कहा कि यह आवश्यक है कि गृह मंत्रालय आतंकी गतिविधियों को किसी एक वर्ग से जोड़कर देखने की कोशिशों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications