अमेरिकी शटल 'अटलांटिस' रवाना
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फ्लोरिडा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार दोपहर 2.20 बजे 'अटलांटिस' को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना किया गया। 'अटलांटिस' के साथ रूसी मॉड्यूल और कुछ उपकरण अंतरिक्ष स्टशन भेजा गया है।
'अटलांटिस' के साथ जिन उपकरणों को भेजा गया है, उसमें कैमरा भी शामिल है। इस अमेरिकी शटल का मिशन कार्य 12 दिनों में पूरा होगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एंजेसी के अनुसार 'अटलांटिस' के निदेशक माइक लेनबैक शटल कार्यक्रम के प्रति आशावान हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर मार्च, 1980 से काम किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications