अरुणाचल में अपहृत महाराष्ट्र के अधिकारी का सुराग नहीं
वन मंत्री पतंगराव कदम ने शनिवार को कहा, "अरुणाचल प्रदेश में बोडो आतंकवादियों द्वारा उनका अपहरण कर लिए जाने की आशंका है।"
कदम ने बताया, "मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण असम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से लगातार संपर्क में हैं। लापता अधिकारी के बारे में हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।"
बार्देकर (50 वर्षीय) 1984 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं और पुणे के वन निदेशालय में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर नियुक्त हैं।
उनके पिता सुधाकर बार्देकर ने पत्रकारों से कहा कि उनका परिवार बहुत चिंतित है लेकिन उन्हें भरोसा है कि सुरक्षा एजेंसियां उनके बेटे को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करा लेंगी।
रिपोर्टों के अनुसार गुरुवार रात अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले के दायमारा गांव में बार्देकर का उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह यहां रात बिताने की तैयारी कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications