इस्पात इंडस्ट्रीज की 1700 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कुल 1,700 करोड़ रुपयों में से 120 करोड़ रुपये लौह अयस्क, कोयला, चूना पत्थर और डोलोमाइट के खनन में, 1,100 करोड़ रुपये कोयला निर्माण से जुड़े संयंत्र के लिए और 490 करोड़ रुपये ऊर्जा संयंत्र के लिए खर्च किए जाएंगे।

कंपनी के एक कार्यक्रम के दौरान इसके कार्यकारी निदेशक (वित्त) अनिल सुरेका ने बताया, "इस्पात इंडस्ट्रीज 2012 तक अपनी 40 फीसदी ऊर्जा जरूरतों, 50 फीसदी लौह अयस्क जरूरतों और 100 फीसदी कोयले के निर्माण से जुड़ी जरूरतों को हासिल करने में सफल हो जाएगी।"

कोयला निर्माण से जुड़े संयंत्र को स्थापित करने के लिए कंपनी ने एक विदेशी कंपनी से समझौता किया है लेकिन सुरेका ने कंपनी के नाम का जिक्र करने से इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+