थाईलैंड में हिंसा, 10 मरे
बैंकाक, 15 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में शुक्रवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में कम से कम 10 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बैंकाक आपात चिकित्सा सेवा केंद्र ने बताया कि झड़पों में सुरक्षा बलों सहित लगभग 110 लोग घायल हो गए।
उल्लेखनीय है कि बैंकाक में सरकार विरोधी प्रदर्शन विगत 12 मार्च को आरंभ हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications