राकांपा ने मांगा मेघालय के मुख्यमंत्री का इस्तीफा (लीड-1)

संगमा ने हालांकि लोगों से शांति की अपील की है। घटना के एक दिन बाद शनिवार को पूरे मेघालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक एस.बी.काकाती ने आईएएनएस को बताया, "हमने संदिग्ध क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी है और हम हालात पर नजर रखे हुए हैं।"

काकाती ने कहा कि सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी चौकसी बरती जाए।

मुख्यमंत्री संगमा ने शांति बनाए रखने के लिए जनता से अपील की है। राज्य के गृह मंत्री एच.डी.आर.लिंगदोह लांगपिह का दौरा किया।

संगमा ने कहा, "मैं शांति बनाए रखने के लिए और सामान्य स्थिति बहाल करने में राज्य सरकार की मदद करने के लिए लोगों से अपील करता हूं।"

ज्ञात हो कि शुक्रवार को लांगपिह गांव में असम के पुलिसकर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। गोलीबारी उस समय हुई थी, जब एक साप्ताहिक बाजार में नेपाली नागरिकता वाले गारोस और खासीस जनजाति के बीच टकराव हो गया।

लिंगदोह ने मरने वालों की संख्या सात बताई है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि दो शव ही बरामद हुए हैं। लिंगदोह नांगस्टोइन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। लांगपिह गांव इस क्षेत्र में आता है।

इस बीच खासी स्टूडेंट्स यूनियन ने यहां नेपाली निवासियों को 24 घंटे के भीतर इलाके को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है।

युनियन के अध्यक्ष (मल्की इकाई) फ्रैंकी खारुमनुईद ने कहा है, "लांगपिह में घटी त्रासदीपूर्ण घटना के मद्देनजर हमने मल्की में रह रहे सभी नेपालियों को सुबह 10 बजे से लेकर 24 घंटे के भीतर इलाके को खाली करने का नोटिस जारी किया है।"

दूसरी ओर राकापा ने इस घटना के लिए संगमा के इस्तीफे की शनिवार को मांग की।

राकांपा प्रवक्ता जेम्स के.संगमा ने शनिवार कहा कि गोलीबारी की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम मुख्यमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं।"

राकांपा ने केंद्र सरकार से भी कहा है कि वह गोलीबारी की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन करे।

उल्लेखनीय है कि लांगपिह गांव गुवाहाटी से 60 किलोमीटर और शिलांग से 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+