क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

उत्तर भारत लू की चपेट में (राउंडअप)

By Staff
Google Oneindia News

दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है और दिन-ब-दिन मौसम का मिजाज गर्म होता जा रहा है। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरवासियों को गर्मी की तपिश से अभी निजात मिलने के आसार नहीं हैं, हालांकि अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है और शाम या रात तक बादल छाने और आंधी चलने की उम्मीद जताई गई है।

देश के बाकी तीन महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 34.2, 35.2 और 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

उधर, बिहार के कुछ इलाकों में आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

पटना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर का अधिकतम तापमान 42़ 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान गया रहा, जहां अधिकतम तापमान 46़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झ्झांसी का अधिकतम तापमान 45.2, इलाहाबाद का 44.3, आगरा 44.9, कानपुर का 42.8 और लखनऊ का 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता का कहना है कि पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से तापमान में वृद्धि हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी अगले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान निकोबर एवं द्वीप समूह में बारिश के संकेत हैं, वहीं लक्ष्यद्वीप, केरल, में अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश की उम्मीद है। कर्नाटक के आतंरिक हिस्सों, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

देश के मध्य, पूर्व और पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X