एमसीआई भंग करने के अध्यादेश पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुजाता राव ने कहा कि समिति केवल एक वर्ष तक कार्य करेगी। अध्यादेश को कानून मंत्रालय ने अधिसूचित किया है।
एमसीआई के मानकों के पूरा नहीं करने वाले पंजाब के एक मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की घूस लेने के मामले में नियामक संस्था के अध्यक्ष केतन देसाई की 22 अप्रैल को हुई गिरफ्तारी के बाद उपजे संकट को देखते हुए सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला किया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार देसाई को गुजरात सरकार ने भी निलंबित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications