तालिबानी धमकी के कारण बलूचिस्तान के स्कूल बंद
इस्लामाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी तालिबान ने बलूचिस्तान प्रांत के स्कूलों को धमकी भरा पत्र भेजा है। इसके कारण सभी स्कूलों को मजबूरन बंद करना पड़ा है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को सामने आई।
समाचार वेबसाइट 'डॉन डाट कॉम' ने खबर दी है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की बलूचिस्तान इकाई द्वारा भेजा धमकी भरा पत्र प्राप्त होने के बाद बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वे टा में लड़कियों के दो स्कूलों सहित कई सारे स्कूलों को प्रबंधन ने बंद कर दिया है।
पत्र में धमकी दी गई है कि यदि स्कूलों में पर्दे को नहीं अपनाया गया तो शिक्षकों और प्रशासनिक प्रमुखों को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आतंकी संगठन ने कहा है कि विद्यार्थियों और स्कूल कर्मचारियों में टीटीपी के कई मुखबीर हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस निर्देश का पालन नहीं किया गया तो स्कूल प्रशासन को कठोर परिणाम भुगतने होंगे।
ठीक इसी तरह के धमकी भरे पत्र पाश्चात्य वस्त्र पहनने के खिलाफ मस्तंग जिले के स्कूलों में भी भेजे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications