शेखावत के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया
प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि शेखावत राजस्थान के सबसे कद्दावर नेताओं में से थे। उन्होंने कहा कि शेखावत हमेशा सिद्धांतों के साथ आगे बढ़े। प्रधानमंत्री ने कहा, "भैरोसिंह शेखावत का शुरुआती जीवन कठिन रहा। गरीबी की वजह से उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा। बाद में उन्होंने पुलिस विभाग में नौकरी की। "
प्रधानमंत्री ने कहा, "शेखावत जी एक करिश्माई नेता थे। उन्होंने कुछ अन्य नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक युग को परिभाषित किया। उनमें कई गुण थे। उनका नजरिया उदार था। सामाजिक कार्यकर्ता और सार्वजनिक हस्ती के रूप में वह हमेशा अपने सिद्धांतों के साथ खड़े रहे।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि भैरोसिंह शेखावत का ही साहस था कि उन्होंने 1982 के देवराला सती कांड का विरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications