शेखावत के निधन पर आडवाणी, खुर्शीद ने शोक जताया
शेखावत का शनिवार को जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे।
आडवाणी ने अपने शोक संदेश में कहा, "भैरोसिंह शेखावत जी के साथ मेरी यादें 1952 के पहले आम चुनाव से शुरू होती हैं। भैरोसिंह शेखावत जी ने हर बार अपनी क्षमता साबित की।"
खुर्शीद ने भी शेखावत के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि शेखावत एक बड़े नेता थे। खुर्शीद ने कहा, "हम उनके निधन पर शोक जताते हैं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।"
शेखावत को बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ की वजह से गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें शनिवार तड़के जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार शेखावत को सुबह 11.10 बजे मृत घोषित किया गया था। उनके परिवार में पत्नी सूरज कंवर और एक बेटी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications