ब्रिटिश जोड़ा दूसरी बार हुआ मालामाल
लंदन, 15 मई (आईएएनएस)। कहते हैं 'ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है।' परंतु कुदरत ने यह करम ब्रिटिश के एक जोड़े पर महज कुछ महीनों के भीतर दूसरी बार किया है। किस्मत की बुलंदी ने आज इस दंपति को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया है।
ब्रिटेन के निगेल पेज और जस्टिन ने 'यूरो मिलियंस' जैकपॉट में 8.44 करोड़ यूरो की रकम जीती है। इससे चार महीने पहले उन्होंने 5.6 करोड़ यूरो की रकम जीती थी। ब्रिटेन में सबसे बड़ी लॉटरी जीतने वालों में इनका नाम सबसे ऊपर पहुंच चुका है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार जैकपॉट से जुड़े एक प्रवक्ता ने बताया, "हम इससे बहुत खुश हैं कि एक बार फिर लॉटरी ब्रिटेन में लगी है। यह निगेल पेज के लिए एक अद्भुत प्रगति है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications