बिहार में नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सदस्य सुरेश राजवार उर्फ दिनकर अपने घर मिनियाडीह गांव आया है। पुलिस ने तत्काल छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नक्सली भाकपा माओवादी का तिलौथु-अमझोर उप क्षेत्र का स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर है।
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने इस पर 25,000 रुपये का इनाम रखा था। राज्य के विभिन्न थानों को करीब 22 से ज्यादा मामलों में उसकी तलाश थी। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications