भैरोसिंह शेखावत नहीं रहे (लीड-2)
शेखावत को बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ की वजह से गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें शनिवार तड़के जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार शेखावत को सुबह 11.10 बजे मृत घोषित किया गया था। उनके परिवार में पत्नी सूरज कंवर और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी और दामाद नरपत सिंह राजवी अस्पताल में उपस्थित थे।
शेखावत का जन्म 23 अक्टबूर, 1923 को राजस्थान के सीकर जिले के खचरियावास गांव में हुआ था। वह तीन बार वर्ष 1977-1980, 1990-1992 और 1993-1998 में राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।
शेखावत ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई की थी। पिता की मौत के बाद वह आगे नहीं पढ़ सके। उन्होंने कृषक का काम किया और फिर पुलिस में भर्ती हुए। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में वर्ष 1952 में कदम रखा था।
उप राष्ट्रपति कृष्णकांत के निधन के बाद शेखावत उप राष्ट्रपति चुने गए थे। वह अगस्त, 2007 से जुलाई, 2007 तक उप राष्ट्रपति पद पर रहे। वर्ष 2007 में वह राष्ट्रपति चुनाव में पराजित हो गए।
शेखावत राजस्थान में काफी लोकप्रिय थे। उन्हें 'राजस्थान का एक ही सिंह' कहा जाता था। वह पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications