चीन : आंधी-तूफान से 86 मरे
बीजिंग। पिछले कुछ दिनों से चीन के मध्य और दक्षिणी हिस्से में लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को सूचना मिली है कि मूसलाधार बारिश और तेज आंधी की वजह से चीन में कम से कम 86 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 16 लापता हैं।
चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि दक्षिणी चीन में बारिश की शुरुआत मई के आरंभ में हुई थी। लगातार बारिश से चीन में अब तक 86.4 करोड़ डॉलर की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।
अधिकारियों का कहना है कि हुनान प्रांत में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। इस प्रांत में बुधवार तक 42,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।













Click it and Unblock the Notifications