करंट हादसे के परिजनों को मुआवजा
वैशाली के जिलाधिकारी मिनहाज आलम ने शुक्रवार को बताया कि इस हादसे में मौत के शिकार हुए पांच लोगों के आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा के तहत 10-10 हजार रुपये तथा अंतिम संस्कार के लिए 1500-1500 रुपये की सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित मुआवजे की राशि भी जल्द ही उन्हें दे दी जाएगी।
उन्होंने स्वीकार किया कि गुरुवार को अचानक हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या की सही जानकारी जिला प्रशासन को तुरंत नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कुल पांच लोगों की ही मौत हुई है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम सतपुरा गांव में एक ट्रक पर बिजली का तार गिर गया था। इस ट्रक पर 50 लोग सवार थे। इस घटना के बाद सरकार ने मृतक के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के मुआवजे तथा पूरे मामले की दंडाधिकारी से जांच कराने की घोषणा की थी।
इधर, राज्य विद्युत बोर्ड ने भी एक समिति से पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications