हसीना का मंदिरों के रखरखाव का आश्वासन
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार हसीना ने बुधवार को उत्तरी क्षेत्र के दिनाजपुर में कन्ताजीर मंदिर के पुनर्निर्माण की घोषण की और साथ ही राजधानी के प्राचीन मंदिर ढाकेश्वरी व रमणा काली मंदिर की मरम्मत के लिए भी कहा।
प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश पूजा उद्ेयापन परिषद के नेताओं से देशभर में स्थित हिंदू मंदिरों की एक सूची मुहैया कराने को कहा है।
हसीना ने कहा,"मंदिर हमारे गौरव और इतिहास से जुड़े हैं। हमें उन्हें नष्ट होने से बचाना चाहिए।"
हसीना सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों से जुड़े संपत्ति के मामले पर चर्चा करने के लिए पहले संपत्ति अधिनियम पर विचार-विमर्श करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications