कांग्रेस के लिए काला दिन: रोहाणी

रोहाणी ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई अश्लील टिप्पणियां मन को आहत कर देने वाली हैं और यही कारण है कि इन टिप्पणियों को सुनकर उन्हें रोना आ गया था। रोहाणी इस घटना को मध्य प्रदेश के संसदीय इतिहास का काला दिन तो नहीं मानते लेकिन कांग्रेस के लिए काला दिन जरूर मानते हैं।

रोहाणी ने कहा कि सात विधायकों ने कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई टिप्पणी पर विशेषाधिकार हनन की सूचना दी है, जिसका वह परीक्षण करा रहे हैं, जिसके बाद ही वह कोई कदम उठाएंगे।

विधानसभाध्यक्ष ने कहा, "राजनीतिक जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं और राजनीतिक व्यक्ति इसका आदी हो जाता है मगर बुधवार को जो हुआ वह सारी मर्यादाओं को तोड़ने वाला है। इसी का नतीजा था कि मेरी आंखों से आंसू छलक आए।"

रोहाणी ने कांग्रेस विधायकों के कृत्य को निराशावादियों का कृत्य करार देते हुए कहा, "आशावादी लोग खतरों में भी अवसर ढूंढ़ते है मगर निराशावादी लोग अवसर में भी खतरे देखते है। यही कारण है कि कांग्रेस विधायक विकास पर चर्चा के लिए बुलाए गए विशेष सत्र में न आकर प्रलाप कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+