10 साल के बच्चों ने बच्ची से किया दुष्कर्म
मिडिलसेक्स के हेज में पिछले साल अक्टूबर में यह घटना हुई थी। बच्ची ने अदालत में हुई सुनवाई के दौरान बताया कि लड़कों ने उसे फ्लैट्स के पीछे ले जाकर उस पर हमला किया था।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक बच्ची से पूछताछ के दौरान उसके हाथों में एक टेडी बीयर दिया गया था। इस पूछताछ की फिल्म बनाई गई है और ओल्ड बेले अदालत में इस फिल्म को दिखाया गया।
लड़कों ने बलात्कार के आरोप से इंकार किया है।
बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ अपने घर के नजदीक ही खेल रही थी तभी ये लड़के वहां पहुंचे और बच्ची को वहां से दूर ले गए।
वकील रॉसिना कॉटेज का कहना है कि बच्ची ने अपनी मां को बताया कि पहले उसे कुछ फ्लैट्स में ले जाया गया उसके बाद उसे उस मैदान में ले जाया गया जहां उसका कथित बलात्कार हुआ था।
बाद में बच्ची को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications