निठारी हत्याकांड: सुरेंद्र कोली को मृत्युदंड
गाजियाबाद। निठारी हत्याकांड में एक सात वर्षीया बच्ची आरती के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए सुरेंद्र कोली को एक विशेष अदालत बुधवार को मौत की सजा सुनाई।
निठारी हत्याकांड से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश ए. के. सिंह ने गत चार मई को कोली को आरती से बलात्कार और उसकी हत्या का दोषी ठहराया था। उसे पांच मई को सजा सुनाई जानी थी लेकिन उस दिन अदालती सुनवाई 12 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।
आरती सितम्बर 2006 को अपने घर से लापता हो गई थी। वह निठारी गांव के उन 19 बच्चों और महिलाओं में से थी जिनके शरीर के अंग मोनिंदर सिंह पंढ़ेर के घऱ के पीछे बहने वाले एक नाले से पाए गए थे।













Click it and Unblock the Notifications