महाराष्ट्र : टेंपो-ट्रक की भीषण टक्कर में 7 की मौत

टैम्पो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। टेंपो में 20 से ज्यादा सदस्य सवार थे। ये सभी बारात लेकर जा रहे थे। विवाह समारोह का आयोजन स्थल औरंगाबाद शहर था। दूल्हा और उसके परिजन कार में सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे।
पुलिस ने बताया कि हादसे में परिवार के छह सदस्यों और टेंपो ड्राइवर की मौत हो गई। घायलों को बीड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में से पांच की शिनाख्त कर ली गयी है। सभी मृतकों की उम्र 20-25 साल है।












Click it and Unblock the Notifications