हैदराबाद में पारा 45 के पार, 20 साल का रिकार्ड टूटा
हैदराबाद। हैदराबाद चिलचिलाती धूप और भयंकर लू की चपेट में है। यहां बुधवार को पारा चढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 20 साल में सबसे अधिक है। हैदराबाद मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 11 साल में सबसे अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस को पार कर 45 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में पिछले तीन दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हैदराबाद में सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस मौसम का यह सर्वाधिक तापमान है। शहर में दो घंटे की बिजली कटौती की वजह से लोग बेहाल हैं।
यहां के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रामकृष्णन रेड्डी का कहना है, "प्रचंड गर्मी असहनीय हो गई है। मैंने इससे पहले हैदराबाद में इतनी गर्मी महसूस नहीं की थी।" मौसम विभाग के मुताबिक हैदराबाद को गर्मी से अभी निजात मिलने वाली नहीं है। अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक लू की स्थिति बरकरार रहेगी।













Click it and Unblock the Notifications