पंजाब में 'इज्जत के नाम' पर हत्या

अमृतसर। परिवार की इज्जत के नाम पर की जाने वाली हत्याओं के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक नया मामला पंजाब के तरन तारन जिले में सामने आया है।

यहां एक युवती के अपनी मर्जी से शादी करने पर उसके परिवार वालों ने बुधवार को उक्त युवती और उसकी सास की हत्या कर दी। अमृतसर से 25 किलोमीटर दूर स्थित बेहमानिवाला गांव में नव विवाहित गुरलीन कौर के घर में उसके परिवार वालों ने तलवारों से हमला किया गया।

निरुपमा हत्याकांड से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
गुरलीन का परिवार उसके पति को भी मारना चाहता था। उन्होंने गुरलीन के पति का गलियों में पीछा करते हुए उस पर गोलियां चलाईं। सूत्रों के मुताबिक गुरलीन ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ अमन से विवाह किया था। अमन अमृतसर के एक अस्पताल में काम करता है।

जब दोनों की शादी हुई थी तो चण्डीगढ़ स्थित पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस ने गुरलीन के आठ रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हमला करने के बाद हत्यारे फरार हो गए।

इसी तरह के एक अन्य मामले में पिछले साल जनवरी में तरन तारन में लड़की के रिश्तेदारों ने उनकी मर्जी के खिलाफ हुई शादी के चलते एक नवविवाहत जोड़े की हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+