कनाडा में लिट्टे के मददगार को सजा होगी
ब्रिटिश कोलंबिया के सर्वोच्च न्यायालय में यहां मंगलवार को पेश किए गए प्रापाहरम थंबीदुरई ने कबूल किया कि उसने वर्ष 2008 में तमिल विद्रोहियों के लिए धन इकट्ठा किया था।
छियालिस वर्षीय थंबीदुरई वर्ष 1988 में शरणार्थी के रूप में कनाडा आया था। उसे वर्ष 2008 में लिट्टे के लिए गैर कानूनी ढंग से धन इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने वर्ल्ड तमिल मूवमेंट के लिए धन जमा किया था लेकिन खुफिया एजेंसियों ने पाया कि यह संस्था लिट्टे से ही जुड़ी थी।
थंबीदुरई ने अपना दोष स्वीकार करते हुए कहा कि था कि उसके द्वारा एकत्र की गई रकम में से आधी लिट्टे को भेजी गई थी। उसके वकील का कहना है मानवीय सहायता विद्रोहियों के प्रभुत्व वाले इलाकों से होकर ही भेजी जा सकती थी। ऐसे में उसके पास कोई विकल्प न था।
कंजरवेटिव पार्टी ने वर्ष 2006 में सत्ता में आते ही लिट्टे पर प्रतिबंध लगा दिया था।
थंबीदुरई को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications