'76 करोड़ मतदाताओं को 2011 तक मिल जाएगा पहचान पत्र'

बेंगलुरू, 12 मई (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला ने मंगलवार को कहा, "भारत में 76 करोड़ मतदाताओं में से 58 करोड़ को पहचान पत्र मुहैया कराया जा चुका है और दिसंबर 2011 तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।"

उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि शहरी मतदाता अपना नाम दर्ज कराने या मतदाता सूची में अपने नाम का पता लगाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं जबकि ये लोग मतदान के दिन शिकायत करते हैं।

चावला ने कहा कि राजनीतिक दलों से कहा गया है कि वे बूथ स्तर पर पात्र मतदाताओं को पहचान पत्र दिलाने में मदद करें।

उन्होंने दक्षिण भारत के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ एक बैठक का उद्घाटन भी किया। चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी और वी. एस. संपत भी इस मौके पर मौजूद रहे।

इंडो-एशियन न्यू सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+