पिल्लै ने की मणिपुर के मुख्यमंत्री से मुलाकात (लीड-1)

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि पिल्लै को प्रधानमंत्री के निर्देश पर मणिपुर में व्याप्त गतिरोध को समाप्त करने में मदद के लिए इंफाल भेजा गया है। आर्थिक नाकेबंदी के कारण राज्य में खाद्य पदार्थो का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

एक प्रमुख राजमार्ग पर छात्रों की आर्थिक नाकेबंदी की वजह से मणिपुर में जरूरी चीजों की कमी पड़ गई है।

अधिकारी ने कहा, "पिल्लै और सिंह के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन मणिपुर में खाद्य पदार्थो और दवाओं की तत्काल आपूर्ति बहाल कराने पर प्राथमिकता के आधार पर चर्चा हुई।"

अधिकारी ने कहा, "किसी भी स्थिति में मणिपुर को इस संकट में नहीं रहने दिया जाएगा और पिल्लै ने इस नाकेबंदी को तोड़ने के लिए केंद्र से हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।"

पिल्लै के साथ नागा शांति वार्ता के लिए सरकारी वार्ताकार आर.एस.पाण्डे भी हैं।

अधिकारी ने कहा, "पिल्लै और पाण्डे नाकेबंदी समाप्त करने के लिए नागा समुदाय के नेताओं से भी बातचीत कर सकते हैं।"

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मणिपुर सरकार द्वारा इस मसले को लेकर गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मदद मांगने के बाद यह कदम उठाया गया।

अधिकारियों को उम्मीद है कि 'आल नागा स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ मणिपुर' (एएनएसएएम) के छात्र मणिपुर सरकार को मदद के लिए रास्ता खोल देंगे।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर सरकार द्वारा एनएससीएन के नेता टी. मुइवा के उनके पैतृक गांव जाने से रोकने के कारण नागा छात्रों ने यह आर्थिक नाकेबंदी की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+