छत्तीसगढ़ के बंधुआ मजदूर मुरैना से मुक्त
मुरैना (मध्य प्रदेश), 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक ईंट भट्ठे से जिला प्रशासन के दल ने छत्तीसगढ़ के आठ बंधुआ मजदूरों को मुक्त करा लिया है। इस सिलसिले में ईंट भट्ठा संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव के जेपी ईंट भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के मजदूरों को बंधुआ बनाकर उनसे काम कराए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर मंगलवार को जिला प्रशासन के एक दल ने दबिश देकर एक पुरुष सहित सात महिला मजदूरों को मुक्त करा लिया। मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूरों के साथ छोट-छोटे बच्चे भी हैं।
सिविल लाइन थाने से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठा संचालक राम लखन और उसके एक साथी विश्वेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications