नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या की
पुलिस अधीक्षक संजीब अरोरा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "20 से अधिक सशस्त्र नक्सलियों ने काटमा गांव में दीनबंधु मंत्री और सदानंद सुआल सिंह को देर रात तकरीबन दो बजे उनके घरों से बाहर निकाला और फिर उनकी हत्या कर दी।"
दोनों की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने गांव में पोस्टर भी चिपकाए, जिनमें कहा गया था कि ग्रामीण न तो पुलिस की मदद करें और न ही पुलिस में भर्ती हों। "जो लोग पुलिस बल में शामिल होंगे या उनकी मदद करेंगे, उनका भी यही हश्र होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications