बिहार में पारा चढ़ा, लोग बेहाल

मौसम विभाग के मुताबिक पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 41़ 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को गया का अधिकतम तापमान 43़ 8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 40़ 8 तथा पूर्णिया का 39़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
क्लिक करें- सिनेमा की खबरें
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि पछुआ हवा चलने के कारण राज्य में गर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications