राणा के खिलाफ 1 नवंबर से होगी सुनवाई

शिकागो की जिला अदालत के न्यायधीश हैरी लेनेनवेबर ने मंगलवार को कहा कि मामले की सुनवाई की प्रक्रिया जल्द से जल्द आरंभ करनी चाहिए। उन्होंने सुनवाई आरंभ करने के लिए एक नवम्बर की तिथि मुकर्रर की जिसपर दोनों पक्षों के वकीलों न सहमति जताई। माना जा रहा है कि सुनवाई की प्रक्रिया चार सप्ताह तक चल सकती है।

न्यायधीश ने राणा का पक्ष सुनने के लिए 17 जून का तिथि तय की। कनाडा के नागरिक 49 वर्षीय राणा को पहले मुंबई हमले के मामले में अभियुक्त नहीं बनाया गया था। उसके साथी डेविड कोलमैन हेडली को बीते मार्च महीने में ही मुंबई हमले के संदर्भ में कसूरवार ठहराया गया था। उसने अपने गुनाह भी कबूल कर लिए थे। मुंबई हमले में लगभग 166 लोग मारे गए थे।

अदालत में राणा की मौजदूगी में मंगलवार को न्यायधीश ने 25 मिनटों तक दोनों वकीलों की जिरह सुनी। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के इस कथित आतंकवादी पर मुंबई हमले और डेनमार्क में हमले के लिए सहयोग करने का आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+