उत्तर कोरिया का परमाणु संलयन का दावा

सियोल, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने सफल परमाणु संलयन (न्यूक्लियर फ्यूजन)की प्रक्रिया पूरी करने का दावा किया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बुधवार को कहा कि परमाणु संलयन, परमाणु विखंडन (न्यूक्लियर फिजन)से तकनीकी रूप से एक कदम आगे की प्रक्रिया है। परमाणु विखंडन का परीक्षण प्योंगयांग (उत्तर कोरिया की राजधानी) पहले ही कर चुका है।

परमाणु संलयन में परमाणु एकदूसरे में संपीड़ित होते हैं। इस प्रक्रिया में परमाणु विखंडन की तुलना में ज्यादा तकनीकी दक्षता की जरूरत होती है। परमाणु विखंडन में ऊर्जा प्राप्त करने के लिए परमाणुओं को अलग किया जाता है। अधिक शक्तिशाली परमाणु हथियारों के निर्माण में परमाणु संलयन ज्यादा मददगार हो सकता है।

ताएजोन में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रीय संलयन अनुसंधान संस्थान के शोध वैज्ञानिक यांग ह्युंग ने कहा, "मैं नहीं मानता कि उत्तर कोरिया के पास परमाणु संलयन के लिए जरूरी तकनीकी और संसाधन हैं।"

उत्तर कोरिया द्वारा यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब उसे छह पक्षीय बातचीत के लिए राजी करने के वास्ते नए सिरे से प्रयास किया जा रहा है। इस बातचीत का उद्देश्य उत्तर कोरिया को उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम बंद करने के लिए राजी करना है।

अप्रैल 2009 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाने जाने के बाद उत्तर कोरिया ने इस बातचीत का बहिष्कार किया था। इस बातचीत में चीन, जापान, रूस, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+