शेयर बाजारों में हल्की तेजी, सेंसेक्स में 54 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 54.28 अंकों (0.32 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,195.81 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,252.52 के ऊपरी और 17,028.08 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 20.50 अंकों (0.40 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,156.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,172.85 के ऊपरी और 5,098.80 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 4.84 अंकों (0.07 प्रतिशत) की मामूली वृद्धि के साथ 6,933.37 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 23.77 अंकों (0.27 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,848.65 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान हेल्थकेयर, तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। हेल्थकेयर के शेयर मूल्य में 1.61 प्रतिशत, एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 1.45 प्रतिशत और बैंकिंग के शेयर मूल्य में 0.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तकनीकी कंपनियों, ऊर्जा और पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.63 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.35 प्रतिशत और सीजी के शेयर मूल्य में 0.10 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बीएसई में कारोबार रुख नकारात्मक रहा और 1650 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, 1205 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications