ब्राउन ने कहा, 'थैंक यू एंड गुडबाय'

प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए महारानी एलिजाबेथ से मिलने जाने से पहले संवाददताओं से बातचीत में ब्राउन ने कहा, "पति और पिता बनने के बाद प्रधानमंत्री बनना मेरे लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण काम था।"

ब्राउन पिछले तीन वर्षो से प्रधानमंत्री निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रह रहे थे। अंतिम दफा यहां खड़े ब्राउन पूरी तरह भावुक हो उठे। एक बार ऐसा लगा कि वह रो पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें देश की सेवा करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, "पिछले सप्ताह आम चुनाव के बाद सरकार का गठन सुनिश्चित करना मेरा संवैधानिक कर्तव्य था। मैंने महारानी एलिजाबेथ के निजी सचिव को सूचित कर दिया था कि मैं इस्तीफा देना चाहता हूं। मैं नए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देता हूं।"

ब्राउन ने कहा, "वही लोग इस जिम्मेदारी और बेहतर करने की क्षमता को समझ सकते हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+