कई अवैध मोबाइल फोन टॉवर सील हुए
दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने सबसे पहले दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके के दो टॉवरों को सील किया फिर इसके नजदीकी गोविंदपुरी इलाके में दो और टॉवरों को सील किया गया।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमारी दिल्ली के मध्य क्षेत्र में ही करीब 20 अवैध मोबाइल टॉवरों को सील करने की योजना है।"
बारह नगर निगम क्षेत्रों में से मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के जंगपुरा, भोगल, कालकाजी, चितरंजन पार्क और लोधी कालोनी में सीलिंग कार्य शुरू हो गया है।
नगर निगम आयुक्त के. एस. मेहरा ने नगर निगम की स्वीकृति के बिना खड़े गए मोबाइल फोन टॉवरों को सील करने का आदेश दिया है।
नगर निगम के क्षेत्राधिकार में 5,364 फोन टॉवर हैं। इनमें से 2,952 टॉवर अवैध हैं।
दिल्ली नगर निगम बीते कुछ महीनों में पहले ही 300 टॉवरों को सील कर चुका है लेकिन फोन कंपनियों द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद इनमें से 41 टॉवर दोबारा शुरू हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications