चीन के स्कूल में 7 की हत्या (लीड-1)
बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। चीन के शांक्सी प्रांत के एक स्कूल में बुधवार को एक हमलावर ने धारदार हथियार से कम से छह बच्चों और उनके शिक्षक की हत्या दी। इस हमले में 20 बच्चे घायल भी हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शांक्सी प्रांत के जनसंपर्क अधिकारी लियू जियाओमिंग ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे हैंझोंग शहर के एक स्कूली में घटी।
अधिकारी ने कहा, "घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने बताया कि मरने वालों में शिक्षक भी है। हत्या के बाद हमलावर ने खुदकुशी कर ली। हमलावर इस स्कूल के निकट रहता था।
उल्लेखनीय है कि दो महीनों में चीन में इस तरह का यह पांचवां हमला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications