कैमरन ने 13 वर्ष के लेबर शासन पटाक्षेप किया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वर्ष 1997 में भारी विजय के साथ लेबर पार्टी के नए युग का आगाज करने वाले ब्लेयर के ही समान कैमरन को भी एक कुशल संचालक के तौर पर देखा जाता है जिनमें टेलीविजन पर प्रभावित करने का सलीका और बदलाव के लिए भावुक आवेग है।

कैमरन 43 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने हैं और वह वर्ष 1812 में प्रधानमंत्री बने रॉबर्ट बैंक्स जेनकिंसन के बाद सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं।

मार्गरेट थैचर के तीन मई 1979 को सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है जब कंजरवेटिव पार्टी ने लेबर पार्टी को हराकर सत्ता हासिल की है।

कैमरन जब वर्ष 2005 में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे थे तो कई लोगों उनको सलाह दी कि उनके विजयी होने की उम्मीद नहीं है।

अध्यक्ष बनने के पांच वर्षो के दौरान कैमरन ने टोरी पार्टी को एक खराब दल होने की छवि से बाहर निकाला।

उनके नेतृत्व में कंजरवेटिव पार्टी ने शून्य से शुरुआत की और अपने समर्थन आधार को बढ़ाया। कैमरन ने जोर दिया कि न तो वे थैचर और न ही ब्लेयर के प्रतिरूप हैं।

विदेश नीति पर कैमरन की सरकार के ब्रिटेन के राष्ट्रीय हितों, देश की स्वतंत्र परमाणु प्रतिरोधकता को कायम रखने और अफगानिस्तान से वापसी की तैयारियों से निर्देशित होने की संभावना है।

ग्रीस के संकट का उल्लेख करते हुए कैमरन ने वादा किया कि उनके शासन में ब्रिटेन कभी भी यूरो मुद्रा समूह में शामिल नहीं होगा। उन्होंने तुर्की की यूरोपीय संघ का सदस्यता का समर्थन किया।

कैमरन का जन्म नौ अक्टूबर 1966 को एक धनी शेयर दलाल परिवार में हुआ। अपने चार भाई बहनों में वह तीसरे हैं। कैमरन की शिक्षा प्रतिष्ठित ईटन कॉलेज में हुई और वह आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी में वर्ष 1988 में स्नातक हुए। छात्र राजनीति में उनकी दिलचस्पी कम थी।

अपनी उच्च विशेषाधिकार प्राप्त निजी शिक्षा पर किए गए हमलों को खारिज करते हुए कैमरन ने कहा कि वर्ग संघर्ष की राजनीति पुरानी हो गई है।

कैमरन ने वाणिज्यिक प्रसारक कार्लटन टेलीविजन के लिए जनसंपर्क का काम स्वीकार करने से पहले 1990 के दशक में शीर्ष कंजरवेटिव सांसदों के साथ संसदीय शोधकर्ता का काम किया। वह पहली बार वर्ष 2001 में संसद के लिए निर्वाचित हुए।

शीघ्र ही उन्होंने युवा टोरी सांसदों में सबसे उभरते सितारे के रूप में अपनी पहचान बना ली।

कैमरन और उनकी पत्नी समंथा को वर्ष 2009 में अपने छह वर्षीय विकलांग बेटे इवान की मौत से सदमा पहुंचा। इसको उन्होंने जीवन का अनुभव करार दिया।

कैमरन दंपति के दो बच्चे नैंसी (6 वर्ष) और आर्थर (4 वर्ष) हैं। सितंबर में कैमरन फिर पिता बनने वाले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+