15 जुलाई को कृष्णा का पाकिस्तान दौरा
कुरैशी के साथ फोन पर हुई वार्ता के बाद कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अगले महीने मुझे पाकिस्तान यात्रा के लिए आमंत्रित किया।" इस मुलाकात में दोनों मंत्री भारत और पाकिस्तान के बीच स्थगित शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
पढ़ें: पाकिस्तान जानता है लादेन का पता
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों थिंपू में हुए सार्क सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी के बीच हुई चर्चा में दोनों देशों के बीच शांतिवार्ता को लेकर चला आ रहा गतिरोध समाप्त हुआ था।
इस सम्मेलन में दोनों देश के नेताओं ने तय किया था कि वे फिर से वार्ता शुरु करेंगे और इसकी शुरुआत विदेश मंत्रियों के बीच मुलाक़ात से की जाएगी। भारत ने मुंबई पर 26/11 के हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता बंद कर दी थी।













Click it and Unblock the Notifications