अफजल गुरु मामले में कानून को काम करने दें: उमर
उमर ने जम्मू से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नागरोटा में संवाददाताओं से कहा, "अफजल गुरु मामले में कानून को अपना काम करने दें। उसने अपील की है और उसका क्रमांक 30 है। पहले उन 29 लोगों की बात करें, जो पंक्ति में पहले हैं।"
संवाददाताओं द्वारा अफजल गुरु के बारे में पूछे गए सवाल पर उमर ने कहा, "हमेशा उसका नाम सामने क्यों लाया जाता है..क्या इसलिए कि उसका नाम ग्लैमरस है.?"
उल्लेखनीय है कि अफजल गुरु सोपोर का रहने वाला है। संसद पर हमले के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने अक्टूबर 2006 में उसे मौत की सजा सुनाई थी। राष्ट्रपति के समक्ष उसकी दया याचिका लंबित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications