ग्रीस को 30 अरब यूरो के कर्ज की मंजूरी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएमएफ मुख्यालय की ओर से बताया कि 30 अरब यूरो का यह कर्ज ग्रीस को यूरोपीय संघ-आईएमएफ की ओर से दिए जाने वाले 110 अरब यूरो के सहयता पैकेज का हिस्सा है। आईएमएफ 5.5 अरब यूरो ग्रीस को तत्काल मुहैया कराएगा।
आईएमएफ के प्रबंध निदेशक डोमिनिक स्ट्राउस-कान ने कहा कि ग्रीस को वित्तीय संकट से उबारने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस यूरोपीय राष्ट्र की मदद करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications