ग्रीस संकट से पूंजी बाहर जाने की आशंका : गोकर्ण
इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक बैंकिंग सम्मेलन से इतर गोकर्ण ने संवाददाताओं से कहा, "उभरते बाजारों पर इसका असर होगा। वहां से कुछ पूंजी बाहर जा सकती है। भारत की स्थिति उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत है लेकिन हम पूंजी के बाहर जाने से इंकार नहीं कर सकते।"
उन्होंने कहा कि पूंजी के बाहर जाने से रुपये-डॉलर अनुपात पर असर पड़ेगा। सभी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर महंगा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 80-85 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें फिर ऊपर जा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications