नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग
मुंबई में जारी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी-नेपाल के प्रमुख कमल थापा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे संबोधित करेंगे।
काठमांडू के पूर्व मेयर और शाही पार्टी के प्रमुख नेता राजाराम श्रेष्ठ ने कहा, "मुंबई सम्मेलन में दुनिया भर से 1,500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। थापा नेपाल को हिंदू राष्ट्र का दर्जा फिर दिए जाने की मांग करेंगे।"
सम्मेलन को नेपाल के पूर्व मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता खुम बहादुर खाडका भी संबोधित करेंगे। उनकी पार्टी धर्म और राजशाही के मुद्दे पर विभाजित है।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह दो माह पूर्व काठमांडू आए थे, तो उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने का समर्थन करेगी।
थापा की पार्टी ने कहा है कि वह देश के नए संविधान का विरोध करेगी। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र ने भी देश को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा था कि यदि जनता चाहती है तो राजशाही को भी बहाल किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications