ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला
नरकटियागंज अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मोहम्मद अब्दुल्ला ने सोमवार को बताया कि शाहपुर परसैनी गांव में रविवार की शाम एक तेंदुआ घुस आया था और उसने हौसल पटेल के घर पर हमलाकर कर दिया। इस हमले में हौसल पटेल की मौत हो गई थी, जबकि छह से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए थे।
उन्होंने बताया कि इस हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात तेंदुए को घेर कर मार डाला। उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications