दिल्ली में आग की 3 घटनाएं, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार रात अलग-अलग घटनाओं में दो फैक्ट्रियों तथा एक एयरकंडीशनर कंपनी के कार्यालय में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।
अग्निशमन विभाग के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली के नेरला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात को लगी। नरेला स्थित एक लेदर फैक्टरी में लगी आग से गोदाम में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।
आग को काबू में करने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां घटनास्थल की तरफ रवाना की गईं। अग्निशमनकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया, "इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी और घंटे भर के भीतर ही नीचे की मंजिल तक भी फैल गई।"
उधर, ओखला की एक फैक्टरी में भी आग लग गई। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया।
पश्चिमी दिल्ली के राजेंद्र पैलेस में एयरकंडीशनर कंपनी के कार्यालय में आग लग गई।
एक अधिकारी ने बताया कि विक्रम टॉवर की 10वीं मंजिल पर कंपनी का कार्यालय है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियों को भेजा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications