तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 22 घायल
छतरपुर, 9 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार को महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के असंतुलित होकर पलट जाने से 22 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
बमीठा के थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया, "महाराष्ट्र के अहमदनगर के तीर्थयात्रियों की बस चित्रकूट से उज्जैन जा रही थी। बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल 22 लोग घायल हो गए जिनमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications