मुख्यमंत्री की दौड़ में रघुबर दास सबसे आगे
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुबर दास झारखण्ड में मुख्यमंत्री पद के दौड़ में सबसे आगे उभर आए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला सोमवार को आयोजित पार्टी की संसदीय दल की बैठक में होगा। दास झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं।
भाजपा सूत्रों ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी रघुबर दास को झारखण्ड का मुख्यमंत्री नियुक्त करने के पक्ष में हैं। भाजपा के एक नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "रघुबर दास दौड़ में सबसे आगे हैं।"
इस बीच पार्टी सूत्रों ने कहा कि एक लॉबी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कड़ा प्रयास कर रहा है। मुंडा फिलहाल लोकसभा सदस्य हैं। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी मुख्यमंत्री के पद पर आंखें गड़ाए हुए हैं।
पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "भावी मुख्यमंत्री पर फैसला सोमवार को संसदीय दल की बैठक में होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications