अफगानिस्तान में बाढ़, 87 की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए ने अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन आयोग के अधिकारी अहमद शकीब हमराज के हवाले से बताया कि बाढ़ से पश्चिमी प्रांत घोर और हेरात सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां गत मंगलवार से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि देश के उत्तरी और मध्य प्रांत में पिछले हफ्ते बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 44 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 16 लापता हैं।

हमराज ने बताया कि इसमें 240 से अधिक लोग जख्मी भी हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ से तकरीबन 9,500 मवेशी मारे गए हैं और 5,000 घर बरबाद हुए हैं। इसके अलावा 2,800 परिवार प्रांतीय राजधानियों में रैन बसेरा की तलाश रहे हैं।

बाढ़ के चलते दूरदराज के इलाकों में प्रांतों से जुड़ी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसकी वजह से प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों और बचाव दलों को राहत सामग्री पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+