बेटी को थप्पड़ मारने पर मां को जेल
समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के मुताबिक पुलिस ने कॉलीन गुडमैन की नशे में धुत 16 वर्षीय बेटी को गलत पहचान पत्र का इस्तेमाल कर पब में घुसने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गुडमैन पुलिस स्टेशन अपनी बेटी को छुड़ाने गई थी, लेकिन यहां मामला उल्टा पड़ गया।
पुलिस ने गुडमैन को अपनी बेटी विक्टोरिया को कहासुनी के दौरान कुतिया कहने पर पीटने के लिए गिरफ्तार कर लिया।
गुडमैन ने कहा कि इस हालात में माता-पिता क्या करते हैं। उसने विक्टोरिया के गाल पर धीरे से चाटा मारा था।
विक्टोरिया ने कहा ,"मैं अब अपनी मां के साथ घर जाना और उसे देखना चाहती हूं। इस घटना से वास्तव में हम परेशान हो गए हैं।"
चेट्सवुड पुलिस थाने के अधिकारी स्टेफन केंट ने कहा कि बच्चों के गाल पर चाटे मारना उन पर हमला करना है। गुडमैन ने पुलिस के सामने थप्पड़ मारा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications